Head Office: 476-A1, Sector-37, Faridabad-121003 (India) Phone: 9899144204 e-mail- socialjusticfoun@gmail.com

Monday, January 26, 2015

मां बच्चे की सबसे प्रथम एवं महत्वपूर्ण शिक्षक


फरीदाबाद: सोशल जस्टिस फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक एयरवाईज मार्शल सेवानिवृत केएस मेहता ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति को शिखर तक पहुंचाने में बहुत सहयोग करती है। मां बच्चे की सबसे प्रथम एवं महत्वपूर्ण शिक्षक होती है। मां के आर्शीवाद के बिना कोई भी सफलता हासिल नही कर सकता। इसलिए मां-बाप व गुरू का सम्मान करने वाले बच्चो ने सदा ही मुकाम हासिल किया है। ये संबोधन सेक्टर 37 स्थित सामुदायिक भवन में सोशल जस्टिस फाउंडेशन द्वारा आयोजित समारोह में प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित करते हुए केएस मेहता ने कहे।


इस अवसर पर एयरवाईज मार्शल सेवानिवृत केएस मेहता ने प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया जिसमें इंडिया गोट टेलेेंट शो के सेमीफाइनल तक पहुंचे दस वर्षीय डांसर भुवन अरोड़ा को भी सम्मानित किया गया। मेहता ने कहा कि कुछ बच्चों में टेलेंट गॉड गिफ्ट होता है उन्हीं में से एक ऐसा बाल कलाकार भुवन अरोड़ा आज हमारे बीच है। इसी लिए उपस्थित सभी बच्चे इनसे प्ररेणा लेकर अपने जीवन में ऐसे कार्यकरें जिससे उनका उनके माता पिता  व प्रांत का नाम रौशन हो।


ओल्ड फरीदाबाद निवासी भुवन अरोड़ा दिल्ली में डांस की ट्रैनिंग ले रहा है। इसके अलावा सम्मानित होने वाले बच्चों में नेहा,अमरजीत, कमल थापर, चंदन सहित अन्य बच्चों को पुररूकार दिए गए। इस अवसर पर सोशल जस्टिस फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष आर आर नर्वत ने कहा कि बच्चे अपने भविष्य को लेकर एक लक्ष्य निर्धारित कर लें उसी लक्ष्य की प्राप्ति हेतु कड़े व नियमित अभ्यास से वे सफलता प्राप्त कर सकते हैं।  जनसेवा वाहिनी के अध्यक्ष आचार्य टेकचंद बैंसला, राजू बैसला, डॉक्टर विपिन शर्मा, राजेंद्र चौधरी, ऋषि, सुनील सहित स्कूली छात्र व अभिभावक मौजूद थे।
सुनील कुमार-09899144204







No comments:

Post a Comment