Head Office: 476-A1, Sector-37, Faridabad-121003 (India) Phone: 9899144204 e-mail- socialjusticfoun@gmail.com

Saturday, January 31, 2015

सोशल जस्टिस फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्रतिभावान समारोह

फरीदाबाद:  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गाँव खेड़ी लान में सोशल जस्टिस फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह में मुख्यातिथि एस. डी. एम. महाबीर प्रसाद ने बच्चों सम्मानित करते हुए कहा कि माता-पिता व अध्यापक का यह दायित्व बनता है कि वह बच्चे की रुचि का अवश्य ध्यान रखें रखे एवं जिस क्षेत्र में उसकी रुचि में है उसी क्षेत्र में उस बच्चे को प्रोत्साहित किया जाए, तो एक दिन वह सफल इंसान बनेगा  


एस. डी. एम. ने कहा कि सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाएं लागू हैं जिसके परिणाम से प्रदेश खेलों में आगे है। उन्होने कहा कि भारत एक विकासशील देश है और युवा ही देश का भविष्य हैं

इस अवसर पर एयरवाईज मार्शल सेवानिवृत के.एस. मेहता व सुरेद्र सिंह तंवर ने भी कहा कि अपने जीवन में ऐसे कार्य करें जिससे उनका उनके माता-पिता  व प्रांत का नाम रौशन हो। कार्यक्रम से पहले माँ सरस्वती की वंदना की गई. गाँव के सबसे उम्रदराज व्यक्ति  पं. सरुपा का भी सम्मान किया गया।


इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य रंजना सहित फाउंडेशन के गंगालाल सिंह, डॉक्टर विपिन शर्मा, राजेंद्र चौधरी, सुभाषवीर, किशन सिंह, रतिराम, रामरतन नर्वतराकेश कुमार, ज्ञानी,सुरेन्द्र लाला,सुनील सहित स्कूल के छात्र व अभिभावक मौजूद थे।
         सुनील कुमार 09899144204


No comments:

Post a Comment